मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By ANI

स्कारलेट पर बनेगी फिल्म

स्कारलेट पर बनेगी फिल्म -
दिनों-दिन प्रयोगात्मक रवैया अपना रहा बॉलीवुड अब अधिक से अधिक समाज की सच्चाई दिखाने पर अधिक बल दे रहा है। इसी का प्रमाण है कुछ समय पहले ब्रिटिश मूल की स्कारलेट कीलिंग नामक 15 वर्षीय बालिका की हिंसात्मक तरीके से हुई हत्या से प्रेरित होकर जल्द ही स्कारलेट के ऊपर एक फिल्म बनने वाली है।

निर्देशक प्रभाकर शुक्ला इस हादसे से प्रेरित होकर एक बॉलीवुड फिल्म बनाने के इरादे में हैं। इससे पहले भी उन्होंने कारगिल युद्ध के दौरान पति के पाकिस्तानी फौजों द्वारा अपहरण किए गए पति और दूसरे पति के मामले में उलझी गुड़िया नामक महिला के ऊपर भी ‘कहानी गुड़िया की’ नामक फिल्म बनाई थी, जो 2004 में प्रदर्शित हुई थी।

गौरतलब है कि स्कारलेट कीलिंग नामक इस 15 वर्षीय बालिका का बलात्कार व हत्या फरवरी के महीने में हुआ था, जो कि ब्रिटिश पर्यटक व ड्रग्स एडिक्टेड थी। इस हत्या के बाद से भारत में विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह लग गया है।

सुनने में यह भी आ रहा है कि प्रभाकर इस फिल्म का शीर्षक ‘रेव पार्टी’ देने का मन बना रहे हैं। उस फिल्म में युवा वर्ग के बीच में ड्रग्स की बढ़ती लत और प्रसार की समस्या को अठाया गया है।