शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा

साध्वी प्रज्ञासिंह ने भोजन त्यागा-शिवसेना

साध्वी प्रज्ञासिंह ने भोजन त्यागा-शिवसेना -
शिवसेना ने आरोप लगाया कि मालेगाँव विस्फोट मामले में आरोपी साध्वी प्रज्ञासिंह ठाकुर को मुंबई पुलिस द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है और उन्होंने गत आठ दिनों से भोजन का त्याग कर दिया है।

पार्टी के मुखपत्र 'सामना' में प्रकाशित संपादकीय में कहा गया है कि साध्वी प्रज्ञा ने भोजन त्याग दिया है और एटीएस कर्मियों के अमानवीय व्यवहार के कारण वे मौत को गले लगाने की तैयारी में हैं। ऑर्थर जेल में रखे गए सरगना अबू सलेम और मुंबई बम विस्फोट के अन्य आरोपी आरामदायक जीवन जी रहे हैं, वहीं साध्वी को प्रताड़ित किया जा रहा है।

संपादकीय में कहा गया है कि साध्वी का भोजन त्याग और मालेगाँव विस्फोट के अन्य आरोपियों कर्नल एस. पुरोहित तथा मेजर उपाध्याय की प्रताड़ना हिंदुओं के लिए चेतावनी है।

यह प्रशासकों की मानसिकता का परिचायक है कि चुनाव समाप्त होने तक वे कट्टर मुस्लिमों की तुष्टिकरण की नीति अपना रहे हैं।