गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा

सबरीमाला में मिला 119.15 करोड़ का दान

सबरीमाला में मिला 119.15 करोड़ का दान -
सबरीमाला के अयप्पा मंदिर में 16 नवंबर से शुरू हुई तीर्थयात्रा के दौरान अब तक 119.15 करोड़ की राशि अर्जित की गई है। पिछले सीजन में इस अवधि में मिली राशि से यह 15.56 करोड़ रुपए ज्यादा है।

मंदिर की विज्ञप्ति के अनुसार इस राशि में तीर्थयात्रियों द्वारा दिया जाने वाला नकद दान और प्रसाद की बिक्री से मिला धन शामिल है।

30 दिसंबर को शुरू हुए मकराविलक्कू महोत्सव के दौरान ही 35.15 करोड़ रुपए मंदिर में आए और मंदिर को शेष राशि की आय 41 दिन के ‘मंडल’ सीजन में हुई। (भाषा)