गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा
Last Modified: चंदौली , शनिवार, 6 जुलाई 2013 (18:28 IST)

सपा सांसद ने किया अदालत में आत्मसमर्पण

सपा सांसद ने किया अदालत में आत्मसमर्पण -
FILE
चंदौली। उत्तरप्रदेश के चंदौली से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद राम किशुन यादव ने चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के करीब 6 साल पुराने मामले में गैरजमानती वारंट जारी होने पर शनिवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक वर्ष 2007 में हुए विधानसभा चुनाव में मुगलसराय सीट से चुनाव लड़ रहे यादव के खिलाफ नियम विरुद्ध जुलूस निकालने पर आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हुआ था।

सांसद के अधिवक्ता अनिल सिंह ने बताया कि बार-बार बुलाए जाने पर अदालत में हाजिर नहीं होने पर यादव के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया गया था, जिसके बाद शनिवार को उन्होंने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अरविन्द मिश्रा की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। न्यायालय ने उन्हें जमानत दे दी है। उन्होंने बताया कि सांसद के खिलाफ गत 3 जुलाई को गैरजमानती वारंट जारी हुआ था। (भाषा)