शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By WD

वेबदुनिया पर सिद्धि विनायक

वेबदुनिया पर सिद्धि विनायक -
आधुनिक तकनीक और धर्म व मिथकों के अनूठे सम्मिश्रण को ध्यान में रखते हुए देश का सबसे बड़ा बहुभाषी पोर्टल वेबदुनिया अपने पाठकों के लिए लेकर आया है उनके प्रिय देवी-देवताओं का आशीर्वाद। पाठक अब हजारों मील दूर से घर बैठे अपने आराध्य के दर्शन कर उनके आशीर्वाद से लाभान्वित हो सकते हैं।

सोमवार, 24 सितंबर 2007 को गणेशोत्सव के उल्लास को दोगुना करते हुए वेबदुनिया में मुंबई के सिद्धि विनायक गणपति की आरती दिखाई जाएगी। वेबदुनिया के इस विशेष वीडियो में भक्तगण अपने प्रिय सिद्धि विनायक भगवान की आरती का दर्शन लाभ ले सकेंगे।

मुंबई का सिद्घि विनायक मंदिर आम और खास सभी की आस्था और विश्वास का केन्द्र है। भगवान गणेश के पूजन और उससे जुड़ी जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए वेबदुनिया ने अवसर विशेष को देखते हुए यह आयोजन किया है। यह मंदिर वर्षों से लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और आकर्षण का केंद्र रहा है। यह विशेष प्रस्तुति वेबदुनिया के सभी 9 भाषाओं के पोर्टलों पर देखी जा सकेगी।

वेबदुनिया अपने 'धर्म यात्रा' नामक चैनल में बहुत से महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों की जानकारी वीडियो और चित्र सहित उपलब्ध करवा रहा है। अन्य मंदिरों, मस्जिदों, गुरुद्वारों और गिरिजाघरों के बारे में भी जानकारियाँ उपलब्ध होंगी। दिगंबर जैन संप्रदाय के पर्युषण पर्व को ध्यान में रखते हुए श्री महावीरजी पर विशेष प्रस्तुति दी जाएगी।

विशेष संवाददाताओं द्वारा लाई गई जानकारी और वीडियो कवरेज के साथ धर्मयात्रा चैनल में इस बारे में भी विस्तृत जानकारी होती है कि संबंधित स्थान पर कैसे पहुँचा जा सकता है। कुछ पवित्र धार्मिक स्थल जैसे महाकाल (उज्जैन, मप्र), सबरीमाला (केरल), ओंकारेश्वर (मप्र), श्री नागचंद्रेश्वर, त्र्यंबकेश्वर (नासिक), मंगलनाथ, इस्कॉन और इंदौर के खजराना मंदिर की विशेष झलकियाँ वेबदुनिया पर पहले ही प्रस्तुत की जा चुकी हैं।

इन पोर्टलों के माध्यम से वेबदुनिया की पहुँच अब भारत की 80 प्रतिशत आबादी तक हो गई है। भारत देश में, जहाँ 60 प्रतिशत से ज्यादा लोग साक्षर हैं, लगभग 5 करोड़ लोग वेबदुनिया पोर्टल पर ताजातरीन खबरों के साथ-साथ खेल, मनोरंजन और ज्योतिष संबंधी महत्वपूर्ण और रोचक जानकारियाँ प्राप्त कर सकते हैं और उसका आनंद उठा सकते हैं।

अनूठी ई-मेल सेवा : विश्व की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों के लिए भाषाई सामग्री और तकनीक के निर्माण के क्षेत्र में अग्रगामी होने के कारण वेबदुनिया के पास ऐसे विशेषज्ञ हैं, जिन्होंने 11 भाषाओं में बिना किसी बाधा और परेशानी के संप्रेषण और ई-मेल प्राप्त करने वाले के कम्प्यूटर स्क्रीन पर उसके ठीक ठीक डिस्प्ले को संभव बनाया है।

वेबदुनिया की ई-मेल सेवा असमिया, बंगाली, गुजराती, हिन्दी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, तमिल और तेलुगू भाषाओं में उपलब्ध है।

ग्यारह भारतीय भाषाओं में से किसी भी भाषा में ई-मेल भेजने के इच्छुक यूजर को इसके लिए किसी भाषाई की- बोर्ड के ज्ञान की आवश्यकता नहीं है और न ही यह जरूरी है कि ई-मेल प्राप्त करने वाले के पास कोई भाषाई सॉफ्टवेयर हो।

वेबदुनिया के बारे में : वेबदुनिया भारत का पहला हिंदी पोर्टल है, जो विभिन्‍न धर्म, संस्‍कृतियों और आयु वर्ग के लोगों को उनकी अभिरुचियों की स्‍तरीय पठनीय सामग्री उपलब्‍ध करवा रहा है। वेबदुनिया 9 भारतीय भाषाओं में राजनीति, खेल और समसामयिक घटनाओं के ताजा समाचार, बॉलीवुड की खबरें, लाइफ स्‍टाइल, धर्म, विज्ञान, आईटी, कॅरियर, ज्‍योतिष और साहित्‍य के बारे में महत्‍वपूर्ण जान‍कारियाँ और पठनीय सामग्री उपलब्‍ध करवा रहा है। क्रिकेट की लाइव कमेंट्री, टिकर, पोल, बहस इत्‍यादि वेबदुनिया के भाषाई पोर्टल की कुछ अन्‍य महत्‍वपूर्ण विशेषताएँ हैं।

वेबदुनिया का मुख्यालय इंदौर में स्थित है। साथ ही इंदौर, चेन्‍नई और तिरुवनंतपुरम के कार्यालयों से वेबदुनिया का संचालन होता है।