शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा

लालू के जेल जाने से शॉटगन दुखी

लालू के जेल जाने से शॉटगन दुखी -
FILE
पटना। चारा घोटाले के एक मामले में रांची स्थित सीबीआई की एक विशेष अदालत के दोषी ठहराये जाने के बाद जेल गए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के प्रति भाजपा के सांसद और सिने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने दुख और चिंता जताते हुए उनके जेल से जल्द रिहा होने की कामना की है।

पटना साहिब संसदीय सीट से सांसद सिन्हा ने कहा कि लालू को दोषी करार दिए जाने के बाद उनके जेल जाने से वे चिंतित और उदास हैं।

उन्होंने कहा कि वह कामना करते हैं कि लालू अपने आपको निर्दोष साबित करते हुए जल्द से जल्द उपरी अदालत से बरी होकर बाहर आएं।

अकसर पार्टी लाइन से अलग हटकर बोलने वाले शत्रुघ्न ने कहा कि इस घड़ी में उनकी शुभकामनाएं राबड़ी भाभी (लालू प्रसाद की पत्नी) और उनके परिवार के सभी सदस्यों के साथ है। (वार्ता)