गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By WD

लखनऊ में फ्लाईओवर गिरा, छह मरे

लखनऊ में फ्लाईओवर गिरा, छह मरे -
उत्तरप्रदेश की राजघानी लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिर जाने से छह लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि 10-15 अन्घायल हो गए।

WDWD
राज्य के पुलिस महानिदेशक विक्रमसिंह ने बताया कि चिनहट क्षेत्र में लखनऊ-फैजाबाद मार्ग पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा ढह गया, जिसके मलबे में दबने से छह लोगों की मृत्यु हो गई। आशंका जताई जा रही है कि मलबे में और भी लोग दबे हो सकते हैं।

पुल गिरने की खबर फैलते ही आसपास के लोग वहाँ काफी मात्रा में इकट्‍ठे हो गए। राहत कार्य में बाधा न आए इसलिए पुलिस को लोगों को नियंत्रित करना पड़ा।

मलबा हटाने के लिए बड़ी क्रेन मँगाई गई है। प्रथम दृष्टया में निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल होने की आशंका जताई जा रही है। ठेकेदार पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है।

गौरतलब है कि इस फ्लाईओवर का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है और निर्माण करने वाली कंपनी का नाम हिन्दुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी है।