शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By वार्ता

रोहाणी का 'चौका', विश्नोई, बब्बू की 'हैट्रिक'

रोहाणी का ''चौका'', विश्नोई, बब्बू की ''हैट्रिक'' -
मध्यप्रदेश की 13वें विधानसभा चुनाव के लिए आज हुई मतगणना में जबलपुर जिले के भाजपा के एक प्रत्याशी ने विधानसभा चुनाव में जीत का चौका तथा भाजपा के दो प्रत्याशियों ने जीत की हैट्रिक पूरी की है।

मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ईश्वरदास रोहाणी ने जबलपुर केंट विधानसभा क्षेत्र में अपने निकटम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के आलोक मिश्रा को 24731 मतो से पराजित कर इस सीट पर लगातार चौथी बार जीतने चौका लगाया। रोहाणी को 57200 तथा मिश्रा को 32469 मत मिले।

रोहाणी ने इस सीट पर पहली बार 1993 के चुनाव में कांग्रेस के चन्द्रमोहन दास को 7041 मतों से हराया थाइसके बाद वर्ष 1998 के चुनाव में कांग्रेस के प्रेम दुबे को 7288 मतों से तथा वर्ष 2003 के चुनाव में कांग्रेस की तविन्दर कौर गुजराल को 26098 मतो से पराजित कर जीत हैट्रिक पूरी की थी।

शिवराजसिंह सरकार के राज्यमंत्री हरेन्द्रजीतसिंह बब्बू ने जबलपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में आज कांग्रेस के तरूण भनोत को 8901 मतों से पराजित कर जीत की हेट्रिक पूरी की। बब्बू को 48888 तथा भनोत को 39987 मत प्राप्त हुए।

बब्बू ने इस सीट पर पहली बार चुनाव लड़ते हुए वर्ष 1998 के चुनाव में कांग्रेस के संजय यादव को 3226 मतों से हराया था। उन्होंने वर्ष 2003 के चुनाव में कांग्रेस के संजय यादव को 32768 मतों से हराया था।

इसी प्रकार भाजपा सरकार के चर्चित पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने पाटन विधान क्षेत्र में कांग्रेस के विक्रम सिंह लोधी को 12404 मतो से हराकर जीत की हैट्रिक पूरी की। विश्नोई को 59939 तथा लोधी को 47527 मत मिले।

विश्नोई की पाटन सीट पर यह जीत इसलिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि परिसीमन में उनकी पुरानी सीट मझौली विलोपित होने के कारण भाजपा ने पाटन सीट पर मौका देकर यह सीट जीतने की चुनौती दी थी।

विश्नोई का इस बार मुकाबला पाटन सीट पर वर्ष 1998 और वर्ष 2003 के चुनाव में जीत दर्ज करने वाले कांग्रेस के सोबरनसिंह से था।