गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
  6. राहुल और नरेन्द्र मोदी पर क्या बोले शत्रुघ्न (वीडियो)
Written By WD

राहुल और नरेन्द्र मोदी पर क्या बोले शत्रुघ्न (वीडियो)

Shatrughna Sinha | राहुल और नरेन्द्र मोदी पर क्या बोले शत्रुघ्न (वीडियो)
इंदौर। फिल्म अभिनेता और भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने गुरुवार को कहा कि पूरे देश में भाजपा और नरेन्द्र मोदी की लहर है। इससे कांग्रेस पार्टी बौखलाई हुई है।


एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने आए शत्रु ने राहुल के हाल के इंटरव्यू पर कहा कि राहुल गांधी ने सही नहीं बोला है। 1984 के दंगों में फायरिंग तो दूर की बात दंगाइयों पर लाठी तक नहीं चलाई गई थी, जबकि गुजरात में दंगा रोकने के लिए की गई फायरिंग में 300 लोगों की मौत हुई थी। इनमें दोनों ही समुदाय के लोग शामिल थे।

भाजपा के बारे में और क्या बोले शत्रु... पढ़ें अगले पेज पर...




खुद को मोदी का समर्थक बताते हुए सिन्हा ने कहा कि पूरे में भाजपा और मोदी की जबर्दस्त आंधी है। उन्होंने कहा कि वे भाजपा से संघर्ष के दिनों से जुड़े हैं, जब पार्टी की सीटें बहुत कम थीं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वे ग्लैमर की दुनिया से जुड़े इसलिए पार्टी उन्हें दरकिनार नहीं कर सकती।