शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
  6. मिट्टी धँसने से लड़कियों की मौत
Written By वार्ता
Last Modified: आगरा , शनिवार, 24 अप्रैल 2010 (11:51 IST)

मिट्टी धँसने से लड़कियों की मौत

Mound caves in, 3 girls killed | मिट्टी धँसने से लड़कियों की मौत
उत्तर प्रदेश में आगरा के कागारोल क्षेत्र में नाले के किनारे मिट्टी खोदते समय टीला धँसने से तीन लड़कियों की मृत्यु हो गयी।

पुलिस प्रवक्ता ने आज यहाँ बताया कि कागारोल इलाके के बसेरी चाहर गाँव के पास जंगल में कल देर शाम तीन लड़कियाँ घरेलू काम के लिए मिट्टी खोदने गयी थीं।

नाले के किनारे जब वह मिट्टी खोद रही थीं तभी एक टीला धँस गया और मलबे में दबकर कुमारी पूजा, लक्ष्मी और कर्मवती की मृत्यु हो गयी। तीनों लड़कियाँ करीब 15 साल की थी। (वार्ता)