गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा
Last Modified: शनिवार, 27 अप्रैल 2013 (12:59 IST)

मणिपुर के मंत्री के आवास पर फेंका ग्रेनेड

मणिपुर के मंत्री के आवास पर फेंका ग्रेनेड -
FILE
इम्फाल। उग्रवादियों ने इम्फाल स्थित मणिपुर के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री नामथांग होकिप के आवास पर शुक्रवार को एक शक्तिशाली ग्रेनेड फेंका हालांकि उसमें विस्फोट नहीं हो सका।

अधिकारियों ने आज बताया कि न्यू चेकोन इलाके में होकिप के आवास पर दो उग्रवादियों ने कल शाम सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ग्रेनेड फेंका लेकिन उसमें विस्फोट नहीं हुआ।

उन्होंने बताया कि उग्रवादी अंधेरे का फायदा उठाकर घटनास्थल से भाग निकले। होकिप घटना के दौरान घर पर मौजूद नहीं थे, लेकिन उनके परिवार के अन्य सदस्य घर में मौजूद थे।

होकिप ने कल शाम बातचीत में कहा कि पुलिस के बम विशेषज्ञों ने बाद में ग्रेनेड को हटा दिया। उन्होंने इस बात पर हैरानी जताई कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था वाले इलाके में सुरक्षाकर्मी विस्फोटकों के साथ घूम रहे उग्रवादियों की गतिविधियों का पता कैसे नहीं लगा पाए। (भाषा)