गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा

भाजपा के गढ़ में कांग्रेस ने लगाई सेंध

भाजपा के गढ़ में कांग्रेस ने लगाई सेंध -
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिष्ठित लखनऊ संसदीय क्षेत्र की लखनऊ पश्चिम विधान सभा सीट पर लगभग दो दशकों के बाद कांग्रेस ने कब्जा कर भाजपा के गढ़ को ध्वस्त कर दिया।

कांग्रेस प्रत्याशी श्याम किशोर शुक्ला ने भाजपा के अमित पुरी को दो हजार से अधिक मतों के अंर से पराजित कर दिया। शुक्ला को 32086 वोट मिले जबकि अमित पुरी 29916 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। बसपा प्रत्याशी को 20576 वोट मिले, वहीं सपा प्रत्याशी को 19800 वोट मिले।

लखनऊ पश्चिम विधान सभा सीट भाजपा के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन के लोकसभा चुनाव जीत जाने के बाद रिक्त हुई थी।

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन इस सीट पर अपने बेटे गोपाल टंडन को चुनाव लड़ाना चाहते थे लेकिन भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा अमित पुरी को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया गया, जिसके कारण टंडन की नाराजगी का खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ा। पार्टी की अन्तर्कलह के चलते भाजपा को इस प्रतिष्ठित सीट पर हार का मुँह देखना पड़ा। (भाषा)