शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा

बहू ने दी ससुर को मुखाग्नि

बहू ने दी ससुर को मुखाग्नि -
ऐसा अक्सर नहीं होता जब एक हिंदू महिला शव को मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार में शामिल हो, लेकिन इलाहाबाद की माया ने शनिवार को गंगा तट पर अपने ससुर के शव को मुखाग्नि देकर बहू के साथ-साथ बेटे का फर्ज भी निभा दिया।

माया के ससुर अश्विनी कुमार उपाध्याय 95 ने शुक्रवार रात आखिरी साँस ली। स्थानीय कॉलेज में पढ़ाने वाली माया 20 बरस पहले अपने पति को खो चुकी है।

परिवार के करीबी लोगों के मुताबिक उपाध्याय ने भी माया को हमेशा बेटी माना था और वह चाहते थे कि उनके शव को माया ही आग दे। माया के इस कदम का ब्राह्मण समुदाय के कुछ लोगों ने थोड़ा विरोध किया, लेकिन उसका फैसला अटल था। साथ ही परिवार के पुरुष सदस्यों ने भी इस सिलसिले में माया का पूरा साथ दिया जिससे दिवंगत उपाध्याय की आखिरी इच्छा पूरी हो सके।