मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा
Last Modified: विजयवाड़ा (भाषा) , गुरुवार, 7 अगस्त 2008 (00:15 IST)

प्रेम विवाह को लेकर पथराव

प्रेम विवाह को लेकर पथराव -
प्रेम विवाह को लेकर यहाँ दो समुदायों में टकराव हो गया जिसके बाद पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।

पुलिस ने बताया कि भीड़ द्वारा किए गए पथराव में दो इंस्पेक्टर घायल हो गए। एक आदमी छुरा लगने से घायल हो गया। वन टाउन इलाके में तनाव व्याप्त है।

बताया जाता है कि अल्पसंख्यक समुदाय की एक लड़की ने अभिभावकों की मर्जी के खिलाफ नगरनिगम के एक सफाई कर्मी से विवाह कर लिया। लड़की के अभिभावकों ने कहा कि उनकी बेटी अवयस्क है।

बहरहाल सोमवार को एक मंदिर में विवाह करने के बाद लड़की लड़के के साथ रहने लगी। इस विवाद के फलस्वरूप तनाव फैल गया और दोनों समुदायों ने एक दूसरे पर पथराव किया। पुलिस के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है।