शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा
Last Modified: जयपुर , शनिवार, 15 फ़रवरी 2014 (16:52 IST)

पीड़िता ने लगाया महिला की मदद से दुष्कर्म का आरोप

पीड़िता ने लगाया महिला की मदद से दुष्कर्म का आरोप -
FILE
जयपुर। जयपुर के मालवीय नगर थाना इलाके में एक महिला ने एक व्यक्ति पर महिला के सहयोग से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस ने पीड़िता की ओर से शुक्रवार को दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि विनीत जोशी ने अपनी रिश्तेदार महिला की मदद से प्रलोभन देकर घर बुलाकर इस महिला से दुष्कर्म किया।

पुलिस पीड़िता की रिपोर्ट पर विनीत जोशी और रेखा जोशी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है। फिलहाल इस संबंध में किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। (भाषा)