शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
  6. पार्टी पर बोझ थे अमरसिंह-सपा
Written By भाषा
Last Modified: फतेहपुर , सोमवार, 8 मार्च 2010 (22:08 IST)

पार्टी पर बोझ थे अमरसिंह-सपा

Amar Singh | पार्टी पर बोझ थे अमरसिंह-सपा
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. रामआसरे कुशवाहा ने कहा कि सपा से निष्कासित नेता अमरसिंह कभी भी राजनीतिक व्यक्ति नहीं रहे और वे पार्टी के लिए बोझ बन गए थे।

कुशवाहा ने जिले के शहवाजपुर गाँव में होली मिलन समारोह में मिलने आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अमरसिंह के पार्टी से चले जाने से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है, क्योंकि उनके रहते सपा के जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही थी।

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव मे सपा प्रदेश में तीन सौ से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। (भाषा)