मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा
Last Modified: सिवनी (मप्र) , मंगलवार, 26 फ़रवरी 2013 (20:08 IST)

नाबालिग लड़की से बलात्कार

नाबालिग लड़की से बलात्कार -
FILE
सिवनी (मप्र)। जिले के छपारा थानान्तर्गत ग्राम दिघौरीटोला में 17 साल के एक लड़के ने 15 साल की एक लड़की से कथित रूप से बलात्कार किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार दिघौरीटोला निवासी सरीद कुमरे ने 21 फरवरी की रात गांव की 15 साल की एक लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कृत्य किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

घटना के बाद बुरी तरह डरी लड़की ने तत्काल इस बारे में किसी को नहीं बताया, लेकिन असहनीय पीड़ा होने पर उसने अपने परिजन को घटना के बारे में बताया।

सूत्रों के अनुसार परिजन की रिपोर्ट पर छपारा पुलिस ने सरीद कुमरे के खिलाफ धारा 376 के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। (भाषा)