शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा
Last Modified: अहमदाबाद , शनिवार, 29 सितम्बर 2012 (23:45 IST)

नलिन भट्‍ट फिर भाजपा में शामिल

नलिन भट्‍ट फिर भाजपा में शामिल -
मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से मतभेदों के चलते भाजपा छोड़ने वाले गुजरात के पूर्व मंत्री नलिन भट्‍ट शनिवार को फिर से पार्टी में शामिल हो गए।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम रुपाला ने औपचारिक रूप से घोषणा की कि पूर्व मंत्री भट्‍ट पार्टी में पुन: शामिल हो गए हैं। रुपाला ने कहा कि मैं वड़ोदरा से पूर्व भाजपा विधायक नलिन भट का स्वागत करता हूं। सुबह का भूला अगर शाम को वापस आ जाए तो उसे भूला नहीं कहते।

नरेंद्र मोदी से मतभेदों के चलते भट्‍ट 2006 में भाजपा से अलग हो गए थे। पार्टी में शामिल होने के बाद भट्‍ट ने कहा कि मोदी के साथ अब मेरे कोई मतभेद नहीं हैं। मैंने 2006 में गणेश विसर्जन के दिन भाजपा छोड़ी थी और मैं 2012 में ठीक इसी दिन पार्टी में शामिल हो रहा हूं। (भाषा)