शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By वार्ता

देशमुख पुनः सभापति बने

देशमुख पुनः सभापति बने -
महाराष्ट्र विधान परिषद के निवर्तमान सभापति शिवाजीराव देशमुख आज पुनः इस पद के लिए सर्वसम्मति से निर्विरोध चुन लिए गए। राज्य विधानमंडल के चालू बजट सत्र के अंतिम दिन आज केवल उन्होंने ही नामांकन-पत्र दाखिल किया।

राज्य में सत्तारूढ़ लोकतांत्रिक मोर्चा का नेतृत्व कर रही कांग्रेस ने इस पद के लिए शिवाजीराव देशमुख को कल ही अपना प्रत्याशी चुन लिया था और सदन में इस मोर्चे को हासिल बहुमत के मद्देनजर इस चुनाव की औपचारिकता आज सदन की कार्यवाही शुरू होने पर पूरी कर ली गई।