गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली , गुरुवार, 27 मार्च 2014 (07:59 IST)

दिल्ली में नेपाली लड़की से गैंगरेप

दिल्ली में नेपाली लड़की से गैंगरेप -
FILE
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली में 19 वर्षीय एक नेपाली लड़की से चार लोगों ने कथित सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने इनमें से एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि घटना दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में उस समय हुई जब आरोपियों में से एक किसी बहाने लड़की को एकांत स्थान पर ले गया। वह लड़की का परिचित था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसके बाद वहां उस लड़के के तीन दोस्त और आ गए जिन्होंने लड़की से बारी-बारी बलात्कार किया। आरोपियों ने उसे धमकी दी कि किसी को इस बारे में बताने पर गंभीर परिणाम होंगे। चौथा आरोपी अभी फरार है। वह भी पीड़िता का परिचित है। (भाषा)