शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
  6. तब पति ने अधिकारी की नाक काट ली
Written By भाषा
Last Modified: लखनऊ , शुक्रवार, 21 मई 2010 (17:20 IST)

तब पति ने अधिकारी की नाक काट ली

Husband bit off wife's friend nose | तब पति ने अधिकारी की नाक काट ली
राजधानी लखनऊ के राजाजीपुर इलाके में अपनी पत्नी को बिजली विभाग के एक एसडीओ के साथ देख नाराज पति ने अधिकारी की नाक काट ली, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि कानपुर रोड के उपखंड अधिकारी जेपीएन सिंह की एक महिला से दोस्ती थी और वह अकसर उससे मिलने आया-जाया करता था, कल भी जब सिंह उक्त महिला के घर पहुँचे तो महिला के पति को यह बात नागवार गुजरी और वह सिंह के साथ हाथापाई करने लगा। इसी बीच उसने अपने दाँतों से सिंह की नाक काट ली।

महिला ने पुलिस में अपनी ही पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसके आधार पर पति को गिरफ्तार कर लिया गया। सिंह का ट्रामा सेंटर मे उपचार चल रहा है।(भाषा)