गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By वार्ता

जनता के बीच पहुँचेंगे जगन्नाथ

पुलिस ने किए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम

जनता के बीच पहुँचेंगे जगन्नाथ -
अहमदाबाद पुलिस ने यहाँ शुक्रवार को जगन्नाथ मंदिर से निकलने वाली 131वीं वार्षिक भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा रथयात्रा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

सुबह सात बजे रथयात्रा को मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पूजा के बाद हरी झंडी दिखाएँगे। शहर की विभिन्न सड़कों से गुजरते हुए यात्रा 35 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद शाम को मंदिर पर समाप्त होगी।

यात्रा में 16 हाथी, 100 झाँकियाँ, 30 अखाड़े और 18 भजन मंडलियाँ होंगी।