शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा

कोलकाता में गुजारी आशा भोंसले ने रात

कोलकाता में गुजारी आशा भोंसले ने रात -
FILE
जानी मानी पार्श्व गायिका आशा भोंसले को लेकर गया चार्टर्ड विमान खराब मौसम की वजह से रांची में उतर नहीं पाया और आशा को शनिवार की रात कोलकाता में ही बितानी पड़ी।

हवाई अड्डे के अधिकारियों के मुताबिक 77 वर्षीया गायिका का विमान कोहरे के कारण शाम को रांची में उतर नहीं पाया। वह मुम्बई से यहां आ रही थीं।

सूत्रों के मुताबिक सदाबहार गायिका को कोलकाता लौटना पड़ा जहां उन्होंने रात बिताई और रविवार सुबह रांची पहुंची। (भाषा)