शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
  6. कुख्यात नक्सली गिरफ्तार
Written By भाषा
Last Modified: औरंगाबाद , शनिवार, 7 नवंबर 2009 (22:55 IST)

कुख्यात नक्सली गिरफ्तार

Naxalite held | कुख्यात नक्सली गिरफ्तार
बिहार के औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र के मायापुर गाँव में शनिवार को विशेष कार्यबल ने छापेमारी कर प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी के एक कुख्यात सदस्य को धर दबोचा।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार माओवादी का नाम सुनील कुमार उर्फ चिंटू है और यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गयी।

उन्होंने बताया कि विस्फोट, अपहरण और रंगदारी माँगने के कई मामलों में पुलिस को सुनील की तलाश थी।(भाषा)