शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा
Last Modified: मुजफ्फरनगर (भाषा) , शनिवार, 7 फ़रवरी 2009 (18:16 IST)

कल्याण को माफ नहीं करेंगे मुसलमान

कल्याण को माफ नहीं करेंगे मुसलमान -
शिया धर्म गुरु एवं ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के सदस्य मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा है कि बाबरी मस्जिद मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेने के बावजूद कल्याणसिंह को मुसलमान माफ नहीं करेंगे। उन्होंने कहा साम्प्रदायिकता फैलाने वाले चाहे हिन्दू हो अथवा मुसलमान उन्हें बख्शा नहीं जाना चाहिए।

जव्वाद शनिवार को जिले के ग्राम तिस्सा में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा कल्याणसिंह चाहे जिस पार्टी में चले जाएँ, मुसलमान उन्हें माफ नहीं करेंगे। उन्होंने कहा देश को तोड़ने की विदेशी ताकतों की कोशिश कभी सफल नहीं होने दी जाएगी।

हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री चन्द्रमोहन उर्फ चाँद मोहम्मद व अनुराधा उर्फ फिजा के मामले पर एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा सियासी लोग अपने स्वार्थ के लिए कुछ भी कर सकते हैं। दोनों ने स्वार्थ की खातिर इस्लाम कबूला था। यह दोनों का व्यक्तिगत मामला है।