मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
  6. इमरान हाशमी के खिलाफ शिकायत
Written By भाषा
Last Modified: मुंबई (भाषा) , रविवार, 2 अगस्त 2009 (16:57 IST)

इमरान हाशमी के खिलाफ शिकायत

Imran Hashmi | इमरान हाशमी के खिलाफ शिकायत
अभिनेता इमरान हाशमी को घर नहीं मिलने से संबंधित मामले में एक नया मोड़ आ गया है और उनके खिलाफ विभिन्न समुदायों के बीच दुश्मनी फैलाने का आरोप लगाया गया है।

सामाजिक कार्यकर्ता और भाजपा के राष्ट्रीय युवा समिति के कार्यकारी सदस्य संजय बेदिया ने शनिवार रात डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। इसमें भादसं की विभिन्न धाराओं के तहत हाशमी और जाने-माने फिल्मकार महेश भट्ट के खिलाफ आरोप लगाया गया है। बेदिया के वकील केतन मेहता ने यह जानकारी दी।

बेदिया ने दावा किया कि हाशमी ने घर के मालिक के साथ कोई समझौता नहीं किया और न ही कोई बयाना दिया।

भाजपा नेता ने कहा कि अभिनेता ने अनावश्यक अनापत्ति प्रमाण-पत्र का मुद्दा उठाया और यह कहा कि मुस्लिम होने के नाते हाउसिंग सोसाइटी उसे वह प्रमाण-पत्र नहीं दे रही है।

बेदिया ने कहा कि हम अभिनेता के आरोपों से आहत हैं जिसका हाउसिंग सोसायटी ने खंडन किया है। हाशमी के खिलाफ अपनी गतिविधियों से विभिन्न समुदायों के बीच द्वेष फैलाने और जानबूझकर धार्मिक विद्वेष फैलाने का आरोप लगाया गया है। हाशमी के खिलाफ अधिकारियों को गलत जानकारी देने का भी आरोप लगाया गया है।