शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा
Last Modified: इंदौर , गुरुवार, 7 मार्च 2013 (23:11 IST)

इंदौर में यौन उत्पीड़न पर सौतेला पिता गिरफ्तार

इंदौर में यौन उत्पीड़न पर सौतेला पिता गिरफ्तार -
FILE
इंदौर। पुलिस ने यहां 14 वर्षीय लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में उसके सौतेले पिता को गुरुवार को धरदबोचा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि संयोगितागंज क्षेत्र के आजाद नगर में रहने वाले 30 साल के रईस खान पर आरोप है कि वह अपनी सौतेली बेटी को जब भी घर में अकेला पाता था, उसके साथ अश्लील हरकतें करता था।

उन्होंने बताया कि खान ने किशोरी को कथित तौर पर धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को इन हरकतों के बारे में बताया, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

सूत्रों ने बताया कि इस धमकी से डरी-सहमी लड़की लंबे समय तक चुप रही, लेकिन हाल ही में उसने अपनी मां को आपबीती सुनाई। इसके बाद मामले में पुलिस की शरण ली गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने लड़की की शिकायत पर खान के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 354 (स्त्री की लज्जा भंग करने की नीयत से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), धारा 506 (धमकी देना) और अन्य सम्बद्ध धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

मामले में गिरफ्तारी के बाद आरोपी को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया गया।