शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By WD

आशा पारिख को लच्छू महाराज अवॉर्ड

आशा पारिख को लच्छू महाराज अवॉर्ड -
FILE
बॉलीवुड स्टार आशा पारिख को मंगलवार को एक कार्यक्रम में लच्छू महाराज अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जैकी श्राफ भी मौजूद थे।

यह पुरस्कार प्रतिवर्ष कथक गुरू लच्छू महाराज की स्मृति में शकुन्तला नीरूज नृत्य केन्द्र के की तरफ से कथक के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाता है। आशा को सम्मान स्वरूप 51 हजार रुपए एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि अब से पूर्व कथक क्षेत्र के इस प्रतिष्ठित लच्छू महाराज पुरस्कार से फिल्म अभिनेत्री रेखा, सितारा देवी और बिरजू महाराज को सम्मानित किया जा चुका है। आज सुबह आशा और जैकी ने कत्थक सम्राट लच्छू महाराज को श्रृद्धांजलि भी दी।

बसपा विधायक की पत्नी के खिलाफ मुकदमा : औरेया में मुख्यमंत्री के जन्मदिन के नाम पर चंदा वसूली करने और इंजीनियर मनोज गुप्ता को धमका कर उसकी हत्या के मामले में नामित बसपा विधायक शेखर तिवारी की पत्नी विभा तिवारी के खिलाफ सोमवार को अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत, दिबियापुर, जनपद औरैया ने उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक ने औरेया के पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि वह बसपा विधायक शेखर तिवारी की पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करे।

अधिग्रहण के विरोध में सपा का प्रदर्शन : समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर आज राजधानी सहित विभिन्न जनपदो में हजारों समाजवादी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने जोरदार प्रदर्शन एवं गिरफ्तारी देकर कल आगरा में ताज के पास किसानों की भूमि अधिग्रहण एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ज्ञानवती के अपहरण के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस के बर्बर लाठीचार्ज एवं नेता विरोधी दल शिवपालसिंह यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया।