गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा
Last Modified: हैदराबाद , शनिवार, 27 जुलाई 2013 (11:07 IST)

आंध्रप्रदेश पंचायत चुनाव का दूसरा चरण

आंध्रप्रदेश पंचायत चुनाव का दूसरा चरण -
FILE
हैदराबाद। आंध्रप्रदेश में ग्राम पंचायत चुनाव के दूसरा चरण में शनिवार को सरपंच के 7038 पदों के लिए मतदान होगा।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सरपंच चुनाव में 2892 उम्मीदवार हैं। मतदान सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक होगा। वोटों की गिनती दोपहर दो बजे से शुरू होगी।

चुनाव का पहला चरण 23 जुलाई को हुआ था जबकि तीसरे चरण के लिए 31 जुलाई को मतदान होगा। (भाषा)