शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा

अहमदाबाद में कचरे से 14 भ्रूण बरामद

अहमदाबाद में कचरे से 14 भ्रूण बरामद -
बापूनगर क्षेत्र में स्थित लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम के पास कचरा फेंकने के स्थान पर आज करीब 14 मानव भ्रूण फेंके हुए पाए गए। पुलिस ने कहा कि आज सुबह कुछ स्थानीय लोगों ने देखा कि स्टेडियम के पास कचरा फेंकने के स्थान पर भ्रूण पड़े हैं।

बापूनगर पुलिस थाने के इंस्पेक्टर आरडी लश्करी ने कहा कचरे के डिब्बे में करीब 14 भ्रूण पड़े थे। पोस्टमार्टम के लिए सभी भ्रूण को सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।

लश्करी ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद इन भ्रूणों के लिंग की जाँच की जाएगी। इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है।

एक स्थानीय व्यक्ति जिसने पुलिस को भ्रूणों के बारे में बताया था, ने कहा कि क्षेत्र के निजी नर्सिंग होम से भ्रूण फेंके गए होंगे। (भाषा)