गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा
Last Modified: इटानगर , मंगलवार, 5 जून 2012 (14:34 IST)

अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन, सपंर्क टूटा

अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन, सपंर्क टूटा -
मूसलाधार वर्षा के कारण भूस्खलन होने की वजह से अरुणाचल प्रदेश में दिबांग और निचली दिबांग घाटी के बीच संपर्क टूट गया है।

अधिकारियों ने बताया कि भारी भूस्खलन के कारण दोनों जिलों के मुख्यालय अनिनी ओर रोइंग का संपर्क आपस में पिछले तीन दिनों से कट चुका है।

दिबांग के उपायुक्त अबू तायेंग ने सीमा सड़क संगठन को सड़क मार्ग चालू करने के लिए निर्देश दिया है। उन्होंने बीआरओ को भूस्खलन से प्रभावित स्थलों पर कार्यबल और मशीनें तैनात करने के लिए कहा है।

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत बांटे जाने वाली सामग्री और अन्य जरूरी सामान से लदे वाहन भूस्खलन की वजह से फंस गए हैं जिससे आने वाले समय में जरूरी सामान की कमी पड़ सकती है। दिबांग घाटी के इंदुलिन और ईरोन में भारी भूस्खलन हुआ है। (भाषा)