गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा
Last Updated :जम्मू (वेबदुनिया/भाषा) , बुधवार, 9 जुलाई 2014 (20:07 IST)

अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना

अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना -
'र-महादेव' जयघोकरतहुपवित्अमरनायात्रलिमंगलवासुबह ढाहजाश्रद्धालुओजत्थरवानगयाजत्थकड़सुरक्षबीजम्मरवानहुहै

जत्थमेशामिश्रद्धालचेहरोअसीउत्साबाबभोलेनाबननवालप्राकृतिशिवलिंदर्शउमंसादिखारहथीपहलजत्थमेभक्तोसााधु-संशामिहैं

त्रिस्तरीय सुरक्षा के सघन घेरे में अमरनाथ गुफा की ओर तीर्थयात्रियों का यजत्था तड़के जम्मू के आधार शिविर से रवाना हुआ। सरकाश्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 6000 से अधिक जवानों को तैनात किया है।

उल्लेखनीय है कि अमरनाथ यात्रा के लिए दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अपना पंजीकरण कराया है। अमरनाथ यात्रा को सफलतापूर्वक और सहजता से पूरा करने के लिए सुरक्षा बलों को कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

यहाँ से दक्षिणी कश्मीर के हिमालय क्षेत्र में पवित्र अमरनाथ के लिए यह जत्था बसों, ट्रकों, कार और जीप से श्रद्धालुओं को लेकर सुबह करीब पाँच बजे रवाना हुआ। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल जम्मू से पहलगाम और बालटाल शिविर तक सुरक्षा मुहैया कराएगा।

वास्तव में यात्रा का आरंभ 18 जून से माना जाएगा, जब पहला जत्था पवित्र गुफा में अमरनाथ के दर्शन करेगा। शहर के भगवती नगर क्षेत्र में अमरनाथ यात्रा शिविर में करीब 4 हजार श्रद्धालु रुके हुए हैं। तीन सौ से अधिक साधु जम्मू पहुँच गए हैं।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 50 कंपनियाँ तैनात की गई हैं, जिसमें 6250 जवान शामिल हैं, जबकि सेना ने दक्षिण कश्मीर की लिद्दर घाटी में पवित्र गुफा के चारों ओर पहलगाम में बाहर की ओर और अनंतनाग रामबन और उधमपुर में राजमार्ग में 97 क्षेत्रों में चौकियाँ स्थापित की हैं।

इस बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने वार्षिक अमरनाथ यात्रा से पहले 1800 तीर्थयात्रियों के ठहरने की क्षमता वाले तथा चिकित्सीय सुविधाओं से लैस यात्री निवास का सोमवार को उद्‍घाटन किया था।

आजाद ने बताया राज्य पर्यटन विभाग ने 4.91 करोड़ रुपए की लागत से इसका निर्माण करवाया है। अमरनाथ तथा वैष्णोदेवी के तीर्थयात्रियों के लिए यह जम्मू में आधार शिविर की तरह काम में आएगा। इस तीन मंजिला इमारत का निर्माण रिकॉर्ड चार महीनों में किया गया है।

गत 16 फरवरी को इस इमारत का शिलान्यास किया गया था। इमारत में 15 हॉल हैं, जिसमें 1800 लोगों के ठहरने की क्षमता है। इसमें बैंक सुविधाएँ एक पर्यटन केन्द्र पुलिस चौकी तथा चार बिस्तर एवं गहन चिकित्सा केन्द्र (आईसीयू) वाला एक चिकित्सा केन्द्र भी है।