शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा
Last Modified: मुम्बई , गुरुवार, 28 नवंबर 2013 (22:49 IST)

11 साल तक एक बेटी से बलात्कार करता रहा...

11 साल तक एक बेटी से बलात्कार करता रहा... -
FILE
मुम्बई। अपनी बेटी से करीब ग्यारह साल तक बलात्कार करने और उस दौरान उसे (महिला को) बच्चा भी होने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने आज यहां बताया कि कल आरोपी इब्राहिम को गिरफ्तार किया गया। उसकी 26 वर्षीय बेटी ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि उसकी 8 साल की बेटी का जैविक बाप भी इब्राहिम ही है।

जब पीड़िता को अहसास हो चला कि उसका बाप इब्राहिम उससे शादी करने की तैयारी भी कर रहा है तब उसने हिम्मत जुटाई और एक सामाजिक कार्यकर्ता के साथ पुलिस के पास पहुंची।

मालवानी पुलिस के अनुसार पीड़िता जब 15 साल की ही थी तब ही उसका यह बुरा दौर शुरू हो गया। पुलिस ने कहा, ‘उसे शरीर-रचना विज्ञान पढ़ाने के बहाने आरोपी ने कई बार उससे बलात्कार किया। जब उसकी बीवी ने इसकी भनक लगने पर इस पर ऐतराज जताया तब उसने उसके साथ मारपीट की।’

उपनगरीय इलाके मालवानी में आरोपी अपने घर में सालों तक बेटी का यौन उत्पीड़न करता रहा और विरोध करने पर बेटी एवं बीवी को जान से मारने की धमकी देता था। (भाषा)