शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा
Last Modified: कानपुर , शुक्रवार, 6 जनवरी 2012 (21:00 IST)

उमा पार्टी फोरम में उठाएंगी बाबू का मुद्दा

उमा पार्टी फोरम में उठाएंगी बाबू का मुद्दा -
ND
बसपा से निष्कासित उत्तरप्रदेश के पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा के मुददे पर भारतीय जनता पार्टी की नेता उमा भारती की नाराजगी की खबरों पर कानपुर में उमा भारती ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया और कहा कि वह पार्टी के मुददे पार्टी फोरम पर उठाती हैं मीडिया के सामने नहीं।

फरुर्खाबाद जाते समय आज कुछ देर के लिए कानपुर में रूकी उमा भारती से जब पत्रकारों ने पूछा कि कुशवाहा को पार्टी में शामिल किए जाने से क्या वह नाराज हैं, उन्होंने जवाब दिया कि यह पार्टी से जुड़ा मुददा है, इसे वह पार्टी फोरम के मंच पर ही उठाएंगी न कि मीडिया के बीच। मीडिया के सामने वह जनता से जुड़े मुद्दे उठाती हैं और उन्हीं का जवाब देती हैं।

पत्रकारों ने कुशवाहा के मुददे पर उन्हें काफी कुरेदने की कोशिश की लेकिन वह मीडिया के सवालों के जवाब दिए बिना चली गई। गौरतलब है कि मीडिया में ऐसी खबरे आई थीं कि कुशवाहा को भारतीय जनता पार्टी में शामिल करने से उमा भारती नाराज हैं। (भाषा)