शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा
Last Modified: मुंबई (भाषा) , शनिवार, 16 अगस्त 2008 (23:19 IST)

धमाकों का सूत्रधार विप्रो का कर्मचारी

धमाकों का सूत्रधार विप्रो का कर्मचारी -
अहमदाबाद के सिलसिलेवार बम धमाकों की साजिश रचने वाला संदिग्ध व्यक्ति सूचना प्रौद्योगिकी फर्म विप्रो का पूर्व कर्मचारी है।

आतंकवाद निरोधक दस्ते के सूत्रों ने शनिवार को बताया इस संदिग्ध व्यक्ति ने मुंबई में वर्ष 1996 से 1998 तक विप्रो फर्म में काम किया।

सूत्रों ने बताया वर्ष 1998 में सिमी में शामिल होने के लिए उसने नौकरी छोड़ दी, तभी से वह सिमी की गतिविधियों में शामिल है। हालाँकि सूत्रों ने उस संदिग्ध व्यक्ति के नाम का खुलासा करने से इनकार कर दिया।

सूत्रों ने बताया यह संदिग्ध व्यक्ति कथित रूप से मुंबई में रहता है। उसे अंतिम बार कुछ समय पहले बेंगलुरु में देखा गया था। आतंकवाद निरोधक दस्ते के प्रमुख हेमंत करकरे ने मामले में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।