शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By वार्ता
Last Modified: गुना (वार्ता) , बुधवार, 7 जनवरी 2009 (18:27 IST)

कांग्रेस-सपा में 72 सीटों पर समझौता

कांग्रेस-सपा में 72 सीटों पर समझौता -
लोकसभा चुनाव के लिए उत्तरप्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच 72 सीटों पर सहमति बन गई है।

उत्तरप्रदेश में कांग्रेस के प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजयसिंह ने बुधवार को अपने गृहनगर राघौगढ़ में कहा उप्र में कांग्रेस और सपा एक समझौते के तहत मिलकर चुनाव लड़ेंगे और शेष सीटों पर भी सहमति बन जाएगी।

सिंह ने राष्ट्रपिता के संबंध में उत्तरप्रदेश के एक मंत्री की कथित टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए मंत्री को बर्खास्त करने की माँग की। उन्होंने कहा इस मामले को लेकर कांग्रेस प्रदर्शन भी करेगी।

उन्होंने मुख्यमंत्री मायावती पर चंदा उगाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसके लिए सरकारी दफ्तरों का इस्तेमाल किया जा रहा है।