गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. रेसिपी कॉन्टेस्ट
Written By ND

खस्ता रोल

खस्ता रोल -
- मधुलिका मिश्रा
ND

सामग्री :
2 कप मैदा, 1/2 कप घी, 1/2 छोटा चम्मच नमक, 1 कप बूरा चीनी।

विधि :
मैदे को घी में मिलाइए। अब थोड़े-थोड़े पानी की सहायता से कड़ा गूँथें। छोटे-छोटे पेड़े बनाइए। अब इनकी पूड़ियाँ बेलिए। उस पर थोड़ा-सा घी फैलाइए और जरा-सा मैदा छिड़किए। इसके ऊपर एक और पूरी रखिए।

यही प्रक्रिया दोहराइए और इसी तरह चार-पाँच पूडि़यों की तरह बना लीजिए। अब इन्हें सावधानी से लपेटकर रोल बना लें। अब 1/2 इंच मोटे टुकड़े काटिए।
मैदे को घी में मिलाइए। अब थोड़े-थोड़े पानी की सहायता से कड़ा गूँथें। छोटे-छोटे पेड़े बनाइए। अब इनकी पूड़ियाँ बेलिए। उस पर थोड़ा-सा घी फैलाइए और जरा-सा मैदा छिड़किए। इसके ऊपर एक और पूरी रखिए।


नीचे रखकर हथेली से दबाकर थोड़ा-सा बेलिए। इन टुकड़ों को घी में तलिए। चीनी का बूरा थोड़े घी में क्रीम जैसा बना लें और हर टुकड़े पर फैला दें। आप चीनी के स्थान पर मुरब्बा भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

एयर टाइट डिब्बे में भरें। परोसते समय एक-एक चैरी रखें। स्वादिष्ट रोल तैयार। ये 15 दिन चल सकते हैं।