शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. बीजिंग ओलिम्पिक-2008
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: बीजिंग (भाषा) , शनिवार, 16 अगस्त 2008 (22:31 IST)

बेल्जियम ने इटली को 3-2 से हराया

बेल्जियम ने इटली को 3-2 से हराया -
मोसा डेंबले के दो गोल की बदौलत बेल्जियम ने शनिवार को यहाँ बीजिंग ओलिम्पिक की पुरुष वर्ग की फुटबॉल स्पर्धा में इटली को 3-2 से हरा दिया।

डेंबले का 81वें मिनट में किया गया गोल उनके पहले गोल से कम विवादास्पद रहा। पहले बेल्जियम 1-0 से पीछे चल रहा था तभी डेंबले ने 24वें मिनट में कार्नर किक की लेकिन उनका दायाँ पैर लाइन से बाहर लग रहा था। इसके बावजूद टीम को गोल दे दिया गया।

वर्ष 1928 के बाद अपना पहला ओलिम्पिक खेल रहा बेल्जियम अगला मैच मंगलवार को शंघाई में खेलेगा। इटली के लिए रोसी ने दोनों गोल किए।