शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. बीजिंग ओलिम्पिक-2008
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा

विलियम्स बहनों का रजत जीतना तय

विलियम्स बहनों का रजत जीतना तय -
वीनस और सेरेना विलियम्स ने बीजिंग ओलिम्पिक की महिला युगल टेनिस स्पर्धा के फाइनल में पहुँचते ही कम से कम रजत पदक अमेरिका के लिए तय कर लिया।

दोनों बहनों ने उक्रेन की अलोना और कैटरीना बोंडारेंको को 4-6, 6-4, 6-1 से हराया। विलियम्स बहनों का ओलिम्पिक में जीत का रिकॉर्ड 9-0 हो गया। उन्होंने सिडनी ओलिम्पिक 2000 में स्वर्ण पदक जीता, लेकिन सेरेना के चोटिल होने के कारण एथेंस ओलिम्पिक नहीं खेला था।