बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. खास खबर
Written By WD

महेश त्रिवेदी की 'ट्रू ब्लेसिंग्स' पुस्तक का विमोचन

महेश त्रिवेदी की ''ट्रू ब्लेसिंग्स'' पुस्तक का विमोचन -
-रेखा राजवंशी
PR
PR


शनिवार, 20 जुलाई, 2013 को सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) के लेखक श्री महेश त्रिवेदी की अंग्रेजी की पुस्तक 'ट्रू ब्लेसिंग्स' का विमोचन हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन 'गुजराती ब्राह्मण समाज सिडनी' द्वारा किया गया, विमोचन में सिडनी के जाने-माने लोग उपस्थित थे।

‘ट्रू ब्लेसिंग्स’किताब अमेरिका के प्रकाशन संस्थान ने प्रकाशित की है। यह एक प्रेरणास्पद पुस्तक है, जो किसी भी धर्म पर आधारित नहीं है। इस पुस्तक में ग्यारह अध्याय हैं, पुस्तक106 पृष्ठों की है,जो प्रसन्न रहने के सिद्धांतों का वर्णन करती हैं।

पिछले बीस साल से महेश त्रिवेदी जी अपने परिवार और बच्चों के साथ सिडनी में हैं और लोगों के मन में प्रसन्नता की किरण जगाते रहे हैं। वे सरल, आध्यात्मिक और आत्मविश्वासी व्यक्ति हैं, जिन्होंने अपने कार्यक्रम 'ट्रू ब्लेसिंग्स' के माध्यम से न जाने कितने व्यक्तियों और परिवारों की मदद की है।

PR
यह पुस्तक जीवन में प्रसन्न रहने के तरीके बताती है। इस पुस्तक में महेश जी ने जीवन के प्रति अपना दृष्टिकोण एक नए तरीके से व्यक्त किया है, उनके अनुसार जीवन ही हमारा सबसे बड़ा शिक्षक है, जीवन प्रतिदिन कई तरीकों से हमारे लिए खुशियां लाता है।

जीवन की भाग-दौड़ के बीच में अगर हम रुकें और विचार करें तो जीवन में और भी आनंद भर सकते हैं। शान्ति प्राप्त करने के लिए दो चीज़ें महत्वपूर्णहैं- आत्म-बोध और आत्म-विश्लेषण। हमारे अन्दर कुछ कमियां और कुछ अच्छाइयां हैं और जीवन यात्रा में हमें प्रतिदिन नए अनुभव होते हैं। कई बार हम ऐसी स्थितियों से गुज़रते हैं जो हमने सोची भी नहीं थीं।

यह समय नई बातों को जानने का है, नई बातें सीखने का है। खुश रहने के लिए अपने अस्तित्व का विश्लेषण करना और उससे खुश होकर कुछ नया सीखना आवश्यक है। अपने नए ज्ञान और दर्शन की खोज करके हम प्रसन्न और समृद्ध जीवन बिता सकते हैं, यही इस पुस्तक का सार है।