शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई साहित्य
Written By WD

होना है सो हो गया

- डॉ. देवेंद्र मोहन मिश्रा

होना है सो हो गया -
ND

विकीलीक्स ने कर दिया बहुतों को हैरान
'देव' कहें अनभिज्ञता लगे आज वरदान

लगे आज वरदान न ज्यादा कोई जाने
मुश्किल जीना होय अगर ये बात न माने।

राजनीति के खेल में दुश्मन हैं ना दोस्त
भूख लगे खा जाएँगे अपनों का भी गोश्त

झूठ बराबर तप नहीं साँच बराबर पाप
नेताओं की सीख यह सुनो ध्यान से आप।

नहीं है ऐसे लोग सत्य का करें सामना
बनें शत्रु तत्काल दिखाओ अगर आईना

जीना है जो चैन से तो दो दिमाग को रेस्ट
होना है सो होयगा यही पॉलिसी बेस्ट।