मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई साहित्य
Written By WD

बंजर धरती पानी मांगे

- आशुतोष सिंह

बंजर धरती पानी मांगे -
बंजर धरती पानी मांगे
बूढ़े आज जवानी मांगे

आजादी ने छीन ली रोटी
अब तो मुल्क गुलामी मांगे

देख के हालत उस कातिल की
मौत भी नई कहानी मांगे

सूनेपन ने बुतखाने से
फिर मीरा दीवानी मांगे

रिश्ते की उस आड़ में पागल
कत्ल-ए-लाभ बिछानी मांगे।