गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई सिनेमा
Written By ND

शाहरुख-ऐश्वर्या रूस में खासे मशहूर

शाहरुख-ऐश्वर्या रूस में खासे मशहूर -
ND

रूस की सड़कों पर और यहाँ के आम आदमी में भारतीय फिल्मों को लेकर राजकपूर वाला जुनून तो नहीं दिखता फिर भी बॉलीवुड यहाँ आज भी लोकप्रिय है। आज का रूसी युवा शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय को जरूर पहचानता है।

हाँ के जवाहरलाल नेहरू सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक मनीष प्रभात बताते हैं कि एक गीत जो 'मेरा जूता है जापानी' से भी ज्यादा यहाँ लोकप्रिय हुआ था, उस पर मीडिया ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। वह गीत है डिस्को डांसर फिल्म का- 'जिमी जिमी जिमी, आजा आजा आजा।' यह गीत और मिथुन चक्रवर्ती दोनों ही यहाँ खासे लोकप्रिय हुए। यहाँ तक कि यहाँ के एक रॉक बैंड रुकीवेर्ख ने इस गाने का रूसी तर्जुमा बनाकर उसी धुन पर बजाया था। मिथुन के बारे में आज भी लोग बात करते हैं।

IFM
मॉस्को का नया अराबात रोड यहाँ का सबसे चहल-पहल वाला और महँगा इलाका है, जहाँ बड़े-बड़े शोरूम हैं। इस सड़क पर कुछ समय पहले तक ऐश्वर्या राय का बहुत बड़ा फोटो लगा था। उस वक्त वे ओमेगा घड़ियों की मॉडल थीं। वे यहाँ काफी लोकप्रिय हुईं। शाहरुख भी खासे मशहूर हैं।