मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई सिनेमा
Written By ND

एनीमेटेड रामायण फिल्म पुरस्कृत

एनीमेटेड रामायण फिल्म पुरस्कृत -
- सुनंदा रा
NDSUNDAY MAGAZINE

हाल ही में कैलिफोर्निया के सैंटा क्लैरीटा शहर में हुए 'सैंटा क्लारीटा' अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में 'वॉरिअर प्रिंस, द लीजेंड ऑफ रामाण' को सर्वश्रेष्ठ एनीमेटेड फिल्म का पुरस्कार मिला है। इस समारोह में कुल साठ फिल्मों को प्रदर्शित किया गया।

इस समारोह में हॉलीवुड के कुछ नामचीन सितारों ने भी शिरकत की जिनमें एडमंड ऑलमस, क्लिफ रॉबर्टसन और टिप्पी हैड्रॉन प्रमुख रहे। इस फिल्म के निर्माता कृष्ण शाह ने निर्देशक यूगो साको की अनुपस्थिति में इस पुरस्कार को लिया। बारह मिलियन डॉलर की लागत से बनी यह फिल्म रामायण पर आधारित है।