गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई गतिविधि
Written By भाषा

धोखाधड़ी मामले में नौ भारतीय शामिल

धोखाधड़ी मामले में नौ भारतीय शामिल -
ND

अमेरिका में सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा प्रदाता कंपनी से 29.5 करोड़ डॉलर के झूठे दावे करके धोखाधाड़ी करने के आरोपी 90 लोगों में कम से कम नौ भारतीय चिकित्सा पेशेवर भी शामिल हैं।

अमेरिकी न्याय विभाग ने कहा है कि मेडिकेयर फ्रॉड स्ट्राइक फोर्स की ओर से पूरे देश में चलाए गए अभियान में 91 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इन पर कथित रूप से स्वास्थ्य देखभाल धोखाधड़ी में शामिल रहने के आरोप लगाए गए हैं। अटॉर्नी जनरल इरिक होल्डर ने कहा, ‘इन लोगों पर आरोप है कि इन्होंने करदाताओं के बहुमूल्य संसाधनों की चोरी करके हमारे स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली और स्वास्थ्य कार्यक्रम को खतरे में डाला।’

शिकागो में क्लिनिक चलाने वाले निलेश पटेल पर स्वास्थ्य देखभाल धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए हैं। इसके अलावा अन्य आरोपियों में रेहान खान, जावेद रहमान, तौसिफ रहमान, जानकी चेतियार, जिगर पटेल, हेतल बरोट और श्रीनिवास रेड्डी शामिल है। इसके साथ ही फ्लोरिडा में रामचंद रामरूप को भी आरोपी बनाया गया है।

आरोपी 91 लोगों पर विभिन्न स्वास्थ्य देखभाल संबंधी धोखाधड़ी अपराध के आरोप लगाए गए हैं जिसमें चिकित्सकीय कार्यक्रम में धोखाधड़ी करने की साजिश रचने और धनशोधन शामिल है। (भाषा)