शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. लोकसभा चुनाव 2014
  4. »
  5. समाचार
Written By WD

भाजपा करती है बस ‘बड़ी-बड़ी बातें’-सोनिया

भाजपा करती है बस ‘बड़ी-बड़ी बातें’-सोनिया -
लखीमपुर। भाजपा पर प्रहार तेज करते हुए संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को कहा कि विपक्षी दल बस ‘बड़ी-बड़ी बातें’ करता है और ‘नफरत की राजनीति’ में यकीन करता है।
FILE

सोनिया ने यहां एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश की गंगा-जमुना संस्कृति मजबूत की है लेकिन भाजपा देश को कमजोर करने पर तुली है।

उन्होंने कहा क‍ि विपक्ष, खासकर भाजपा पूरे देश में घूम-घूमकर बड़ी-बड़ी बातें कर रही है और जब केंद्र में उसकी सरकार थी, तब उसने क्या किया? उसकी कथनी और करनी में बड़ा अंतर है।

उन्होंने कहा क‍ि हमने 2009 के घोषणापत्र में जो भी वादे किए थे, सारे पूरे किए। हम 2014 के घोषणापत्र के मामले में भी यही करेंगे और उसके लिए हमें आपका समर्थन चाहिए।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा क‍ि हम झूठे वादे नहीं करते। हम जो वादे करते हैं, उसे पूरा करते हैं। कांग्रेस ‘हर हाथ शक्ति, हर हाथ तरक्की’ में विश्वास करती है।

उन्होंने कहा कि आजादी से पहले असम और अन्य स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ता देश के लिए बलिदान देते रहे और आजादी के बाद कांग्रेस ही राष्ट्रनिर्माण में लगी रही। (भाषा)