शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. लोकसभा चुनाव 2014
  4. »
  5. समाचार
Written By WD

बच्चों के पेट पर चले भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार

बच्चों के पेट पर चले भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार -
FILE
राजकोट। गुजरात भाजपा और नरेन्द्र मोदी के लिए यह शर्म की बात हो सकती है कि उनके एक उम्मीदवार ने बच्चों के पेट पर चलकर प्रदर्शन किया।

न्यूज चैनल पर इस प्रदर्शन से जुड़ी एक खबर और वीडियो सामने आया है। यह वीडियो राजकोट के भाजपा उम्मीदवार मोहन कुंदरिया का है, जिसमें वे एक कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों की पेट पर चल रहे हैं। यह वीडियो यू-ट्यूब पर वायरल हो रहा है। अपलोड होने के चंद घंटों में ही इसे सैकड़ों लोगों ने देखा है। जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो स्थानीय आर्य समाज द्वारा आयोजित योग कैंप का हैं।

इस मामले में कुंदरिया ने एक न्यूज चैनल को सफाई दी है कि अपनी करतूत का बचाव करते हुए कुंदरिया ने कहा कि उन्हें ऐसा करने के लिए कार्यकर्ताओं ने मजबूर किया था। उनके मुताबिक, आयोजकों ने बच्चों की योग कौशल के प्रदर्शन करने के लिए ऐसा करने के लिए कहा था, जिसे मैं मना न कर सका।

वीडियो सौजन्य : यू-ट्यूब