गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. लोकसभा चुनाव 2014
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: मुजफ्फरनगर , मंगलवार, 1 अप्रैल 2014 (15:42 IST)

दंगा आरोपी उम्मीदवारों को रामदेव का समर्थन

दंगा आरोपी उम्मीदवारों को रामदेव का समर्थन -
FILE
मुजफ्फरनगर। भाजपा के दंगा आरोपी उम्मीदवारों संजीव बालियां और भारतेंदु सिंह के लिए योग गुरु रामदेव प्रचार कर रहे हैं। संजीव बालियां मुजफ्फरनगर से और भारतेंदु सिंह बिजनौर लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं।

प्रेस कांफ्रेंस में दोनों उम्मीदवारों के साथ बैठे रामदेव ने कहा कि भाजपा ने स्विस बैंकों में रखे भारतीयों के काले धन को वापस लाने के अलावा भ्रष्टाचार-मुक्त और विकसित देश बनाने का वादा किया है।

बालियां और सिंह मुजफ्फरनगर दंगा मामलों में जमानत पर हैं। भाजपा ने एक अन्य आरोपी हुकुम सिंह को केराना लोकसभा सीट से उतारा है।

नामांकन के दौरान दिए गए शपथपत्रों के अनुसार, हुकुम सिंह और संजीव बालियां दोनों के ही खिलाफ दो-दो मामले लंबित हैं। भारतेंदु सिंह के खिलाफ दंगों के दौरान प्राथमिकी दर्ज करने के बाद उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था। बाद में वह जमानत पर रिहा हो गए थे।

पिछले साल 7 सितंबर को मुजफ्फरनगर और उसके आसपास के इलाकों में सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई थी। इन दंगों में 67 लोग मारे गए, 85 अन्य घायल हुए और 51 हजार लोग बेघर हो गए थे। (भाषा)