गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. लोकसभा चुनाव 2014
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा

तमिलनाडु में मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ के पार

तमिलनाडु में मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ के पार -
FILE
चेन्नई। तमिलनाडु में 2011 के बाद से मतदाता सूची में 66 लाख से अधिक मतदाता जुड़े हैं और राज्य में मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ को पार कर गई है। नए जुड़े मतदाताओं में 34 लाख महिलाएं हैं।

राज्य के 5.38 करोड़ मतदाताओं में कुल मतदाताओं के संदर्भ में पुरुषों की संख्या महिलाओं से अधिक है। हालांकि नए मतदाताओं में महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ दिया है।

2011 के विधानसभा चुनाव के बाद मतदाता सूची में 31 लाख पुरुष जुड़े हैं जबकि 34 लाख महिलाओं ने आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान करने की अर्हता प्राप्त की है। 2011 के विधानसभा चुनाव के समय कुल 4,71,15,846 मतदाता थे जिनमें से 2,37,05,640 पुरुष तथा 2,34,08,812 महिलाएं एवं 1394 अन्य (ट्रांसजेंडर) शामिल थे। 2011 के बाद से 66,36,836 मतदाताओं ने सूची में पंजीकरण कराया है जिनमें से 1602 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। (भाषा)