शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By भाषा

हजारिका का अंतिम संस्कार मंगलवार को

हजारिका का अंतिम संस्कार मंगलवार को -
महान गायक और संगीतकार भूपेन हजारिका का पार्थिव शरीर सोमवार सुबह हवाई मार्ग से असम भेज दिया गया जहां मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

कोकिलाबेन धीरूबाई अंबानी अस्पताल के मुख्य परिचालन अधिकारी डॉक्टर राम नरेन ने कहा कि भूपेन हजारिका के पार्थिव शरीर को उनके नजदीकी पारिवारिक सदस्य सुबह छह बजकर 50 मिनट पर अस्पताल से ले गए। पार्थिव शरीर सुबह साढ़े 11 बजे एक विमान से गुवाहाटी पहुंचा। अंतिम संस्कार कल ब्रह्मपुत्र नदी के तट पर दोपहर में करीब एक बजे किया जाएगा।

86 वर्षीय हजारिका का शनिवार को शरीर के कई अंगों के काम करना बंद कर देने के बाद यहां अस्पताल में निधन हो गया था। हजारिका का 29 जून से अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्हें सांस लेने में दिक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। (भाषा)